logo

कांग्रेस : अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और अधीर रंजन बने बिहार चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर, इनको भी मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट 

अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और अधीर रंजन बने बिहार चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर, इनको भी मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट 

नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर अहम नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये तीनों नेता तुरंत प्रभाव से अपने दायित्व संभालेंगे और बिहार चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और प्रचार अभियान की निगरानी करेंगे।
इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार के विभिन्न जिलों के लिए जिला चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को भी स्वीकृति दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार ये सभी पर्यवेक्षक तत्काल प्रभाव से काम संभालेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए बिहार चुनाव में मजबूती से उतरने के संकेत दिए हैं और वरिष्ठ नेतृत्व के अनुभव का लाभ लेने की रणनीति अपनाई है।

(नीचे देखें पूरी लिस्ट)

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update